[ad_1]

एसपी (SP Rural) देहात नेपाल सिंह ने बताया कि राखी देवी चाइल्ड लाइन की सदस्य की तहरीर पर आश्रम के महंत भक्ति भूषण कुलीन महाराज और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी

मुजफ्फरनगर. यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद के शुक्रतीर्थ स्थित गोड़िया मठ आश्रम में बुधवार को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने आश्रम में बच्चों को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर छापेमारी की थी, जहां से चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने 10 पढ़ने वाले बच्चों को वहां से बंधक मुक्त कराया था. इस मामले में बच्चों ने आश्रम संचालक भक्ति भूषण गोविंद पर उनसे पढ़ाई के बदले चिनाई का काम करना और पशुओं का चारा जंगलो से मंगवाने के साथ साथ कुकर्म का भी सनसनीखेज आरोप लगाया था. वहीं मेडिकल रिपोर्ट में four मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई थी. बच्चों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भोपा पुलिस ने कल इस मामले में चाईल्ड हेल्प लाईन की सदस्य राखी देवी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाबा भक्ति भूषण गोविन्द आश्रम संचालक ओर एक अन्य उनके चेले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला थाना भोपा क्षेत्र के पौराणिक स्थल तीर्थ नगरी का है. जहां गोड़ीया मठ के महंत भक्ति भूषण गोविंद महाराज का साधु से शैतान बनने का मामला सामने आया है. एक शख्स की शिकायत पर बुधवार को चाइल्ड हेल्थ लाइन की टीम ने मठ पर छापेमारी की थी, जिसमें टीम ने मठ से eight बच्चों को बंधन मुक्त कराया था. पूछताछ में बच्चों ने आश्रम संचालक भक्ति भूषण गोविंद पर उनसे पढ़ाई के बदले चिनाई का काम करने और पशुओं का चारा जंगल से मंगवाने के साथ-साथ कुकर्म का भी सनसनीखेज आरोप लगाया था.

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने 12th में हासिल किये 98% अंक

गोड़िया मठ आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले सभी पीड़ित 10 बच्चे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के मिजोरम और त्रिपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं, वहीं गुरुवार को चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था, जहां बच्चों ने आश्रम के महंत पर यौन शोषण और उत्पीड़न करने की बात करते हुए अपने बयान दर्ज कराए थे. इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल आश्रम के संचालक बाबा भक्ति भूषण गोविन्द और उसके चेले के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.बड़ा खुलासा: 22 साल पहले भी आमने-सामने आए थे विकास दुबे और देवेंद्र मिश्रा, जानिए पूरी कहानी

इस पूरे मामले पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि राखी देवी चाइल्ड लाइन की सदस्य की तहरीर पर आश्रम के महंत भक्ति भूषण कुलीन महाराज और एक अन्य के खिलाफ धारा 323, 377, 504 और बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 5F और धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. आश्रम में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.



[ad_2]

Source