[ad_1]

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 30,239 सैंपलों का कोरोना टेस्ट (Corona Test) करवाया गया. इसे मिलाकर अभी तक यहां कुल 9,22,049 नमूनों की जांच करवाई गई है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गई है. इस दौरान 1,346 नए पॉजिटिव केस (Corona Positive Case) भी सामने आए हैं. सोमवार को हुई इन मौतों के बाद कोरोना संक्रमण (COVID-19) से यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 827 हो गया है. मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19,627 लोग स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जबकि वर्तमान में एक्टिव मामलों (Active Corona Cases) की संख्या 9,514 है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 30,239 सैंपलों का कोरोना टेस्ट (Corona Test) करवाया गया था. इसे मिलाकर अभी तक यहां कुल 9,22,049 नमूनों की जांच करवाई गई है. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस वक्त घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम चल रहा है. मेरठ मंडल में यह दो जुलाई से जबकि अन्य 17 मंडलों में पांच जुलाई से यह शुरू हुआ है. इसके तहत घर-घर जाकर मेडिकल टीमें लोगों का हालचाल ले रही हैं, यदि उन्हें कोई लक्षण है तो रजिस्टर में उसे दर्ज किया जा रहा है. साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है.

वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अनावश्यक रूप से कहीं भी आने-जाने से बचने और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता को दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. सीएण योगी ने राजधानी लखनऊ में लोक भवन में एक हाई लेवल मीटिंग में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अनावश्यक आवागमन को रोकने तथा मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए.


Published by:
Manish Kumar


First revealed:
July 7, 2020, 5:51 PM IST



[ad_2]

Source