[ad_1]

कोरोना काल (corona disaster) में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्‍टार सभी आम लोगों की तरह रोजमर्रा जिंदगी से जुड़े काम करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में बालीवुड के सुलतान सलमान खान (salman khan) भी खेती करते नजर आये थे. अब भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) भी अपने गांव में धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं.

छपरा. भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri famous person Khesari Lal Yadav) कोरोना काल (COVID-19 Crisis) में आजकल अपने गांव में रहकर धान की रोपनी (paddy transplantation) कर रहे हैं. इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (coronavirus pandemic) के चलते काम-धंधों में मंदी है. खेसारी लाल यादव रसूलपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से घर पर ही हैं और धान की रोपनी भी खुद कर रहे हैं.

गाना गाते हुए की धान की रोपनी

वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ उनके घर के लोग और गांव के भी युवा भी धान की रोपनी कर रहे हैं. फिल्‍मी दुनिया के बड़े पर्दे से लेकर बड़े-बड़े स्‍टेज शो में नजर आने वाले फिल्‍मी सितारे आजकल रियल लाइफ में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. कोरोना काल में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी के सुपरस्‍टार सभी आम लोगों की तरह रोजमर्रा जिंदगी से जुड़े काम करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में बालीवुड के सुलतान सलमान खान भी खेती करते नजर आये थे. अब भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव भी अपने गांव में धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्‍होंने गाना भी गाया और किसानों की मेहनत की सराहना भी की है.

ये भी पढ़ें- शेखर कपूर के एक ट्वीट ने फिर मचाई हलचल, कहा- टूट जाएगी स्टार सिस्टम की कमर

किसानों को लेकर कही ये बात
बता दें कि खेसारी लाल यादव लॉकडाउन के बाद से अपने गांव में ही हैं और इन दिनों धान रोपाई का समय है. ऐसे में अपने पुराने दिन को याद करते हुए खेसारी लाल यादव अपने खेत मे पहुंच गए और धान के बिचरे को निकाल कर रोपाई करने लगे. उन्‍होंने कहा कि मुंबई जाने से पहले भी वे खेती के काम में शामिल होते थे. उन्‍होंने कहा कि ‘मैं गांव कभी-कभी आता रहता हूं, लेकिन आज मुझ किसान भाईयों के साथ काम करके बहुत मजा आया. इनकी मेहनत से हमारा पेट भरता है और हमारे अन्‍नदाता हमेशा तरक्‍की करें, यही कामना है.’ सोशल मीडिया पर खेसारी लाल के इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह से कमेंट भी कर रहे हैं.



[ad_2]

Source