[ad_1]

योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओपी राजभर (Omprakash Rajbhar) ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है, “सुसाइड नोट के आधार पर कौन है, वे जो साजिश कर प्रताड़ित कर रहे थे?

लखनऊ/बलिया. यूपी के बलिया (Ballia) जिले में सोमवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय (PCS Mani Manjari Rai) ने पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इसी क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) के सहयोगी रह चुके पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने योगी सरकार पर निशाना साधा. राजभर ने ट्वीट कर कहा है कि एक ईमानदार अधिकारी चढ़ गई सिस्टम की भेंट? बलिया के मनियर नगर पंचायत में तैनात महिला PCS अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय ने खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से तंग आकर आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना है!

योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है, “सुसाइड नोट के आधार पर कौन है,वे जो साजिश कर प्रताड़ित कर रहे थे? इसकी जांच तुरंत उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा कराई जाय. ताकि षड्यंत्र करने वाले को सज़ा मिल सके.’ उन्होंने कहा कि जिले स्तर के अधिकारी लीपापोती करने में जुट गए है. जानकारी के मुताबिक, अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थीं. उन्होंने दो साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था.

अधिशासी अधिकारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं, लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है. इससे वह काफी दुखी हैं. फिलहाल पुलिस इसी सुसाइड नोट और अधिशासी अधिकारी की कॉल डिटेल के जरिए आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


Published by:
naveen lal suri


First revealed:
July 7, 2020, 8:41 PM IST



[ad_2]

Source