[ad_1]

प्रदेश में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी संजय गांधी पीजीआई (PGI) में भर्ती हैं. इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ उनका परिवार भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं.

लखनऊ. कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है. कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान (Chetan Chauhan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. शनिवार को यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आज सुबह सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना जांच हुई थी. जानकारी के मुताबिक चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (PGI) में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है. वहीं परिवार के अन्य लोगों का सैंपल लिया जायेगा. वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं.

प्रदेश में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं. इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ उनका परिवार भी कोरोना के संक्रमण की चपेट में हैं. प्रदेश में अभी कई माननीय की रिपोर्ट आना बाकी है जबकि सहारनपुर में क्वारंटाइन आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के परिवार के लोगों की हालत गंभीर हो गई है. उनके परिवार के लोगों को मेरठ रेफर किया गया है.

विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए SIT का गठन, 31 जुलाई तक सरकार को सौंपनी होगी रिपोर्ट

शुक्रवार को कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आए थेदरअसल, बीते कुछ दिनों के अंदर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले में एकाएक उछाल आया है. अब नोएडा में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यदि पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब रोज सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. यही वजह है कि योगी ने सरकार ने महज तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. बता दें कि नोएडा में शुक्रवार को कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आए थे. इसी के साथ जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,178 हो गई है,  जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है. शुक्रवार को 125 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.



[ad_2]

Source