[ad_1]

कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) के बाद पुलिस से लूटे गए हथियारों को लेकर कानपुर में मुनादी कराई जा रही है कि जिस किसी के पास भी पुलिस वालों के हथियार हैं, वो पुलिस को सूचित करके जमा करवा दे.. वर्ना उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड (Kanpur Shootout) में मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) सहित 6 लोगों को पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया है. वहीं three लोग अब तक जेल भेजे गए हैं. वहीं घटना के दौरान पुलिस से लूटे गए असलहों की तलाश जारी है. पुलिस ने अब तक three पिस्टल तो बरामद कर ली है लेकिन लूटी गई एके-47 और इंसास रायफल अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. इसी को देखते हुए यूपी पुलिस ने अब बिकरू गांव में मुनादी करानी शुरू कर दी है.

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद पुलिस से लूटे गए हथियारों को लेकर कानपुर में मुनादी कराई जा रही है कि जिस किसी के पास भी पुलिस वालों के हथियार हैं, वो पुलिस को सूचित करके जमा करवा दे.. वर्ना उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अब तक three पिस्टल बरामद

बता दें 2/three जुलाई की रात हुई इस घटना में eight पुलिसकर्मियों को मारकर विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्य पुलिस के असलहे लूट ले गए थे. इसके बाद three जुलाई की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में दो अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया, जिनके पास से पुलिस से लूटी गई एक ग्लॉक पिस्टल बरामद कर ली गई थी. इसके बाद 7 जुलाई को फरीदाबाद, हरियाणा में three लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिनके पास से four पिस्टल बरामद की गईं, इनमें 9 एमएम की 2 पिस्टल घटना की रात पुलिस से लूटी गई मिलीं.निहत्था पकड़ा गया था विकास दुबे

पिस्टलों की बरामदगी के बाद प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा था कि पुलिस को अभी भी एके-47 और इंसास रायफल की तलाश है. इसके लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें उज्जैन में मुख्य आरोपी विकास दुबे जब पकड़ा गया तो उसके पास कोई असलहा बरामद नहीं हुआ था. गुरुवार सुबह जब विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ तो विकास के पास से बरामद असलहा उसने मौके से पुलिसकर्मी से ही छीना था.



[ad_2]

Source