[ad_1]

विकास पुलिस की गोलियों से बचता हुआ साइिकल लेकर विकरू गांव से भागा था. फिर बाइक से लखनऊ (Lucknow) की ओर भागा था. उसी वक्त विकास की पत्नी लखनऊ वाले घर से फरार हुई थी. उसकी आखिरी लोकेशन (location) चंदौली मिली है. उसके साथ उसका बेटा भी बताया जा रहा है.

नई दिल्ली. कानपुर में हुए शूटआउट (Kanpur Shootout) वाली रात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) पुलिस की गोलियों से बचता हुआ साइिकल लेकर विकरू गांव से भागा था. करीब 5 किमी दूर तक साइिकल चलाते हुए वो शिवली कस्बे तक गया था. वहां जाकर उसने किसी की बाइक ली थी. पुलिस (Police) की मोबाइल सर्विलांस (Mobile Surveillance) जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इसी कस्बे में पहुंचकर eight पुलिस वालों की हत्या के आरोपी विकास ने अपना मोबाइल बंद किया था.

बताया जा रहा है कि बाइक से ही विकास लखनऊ (Lucknow) की ओर भागा था. उसी वक्त विकास की पत्नी लखनऊ वाले घर से फरार हुई थी. उसकी आखिरी लोकेशन चंदौली मिली है. उसके साथ उसका बेटा भी बताया जा रहा है.

फरीदाबाद में एसटीएफ के हाथ आते-आते रह गया विकास

हिस्ट्रीशीटर और मुख्य आरोपी विकास दुबे यूपी एसटीएफ के हाथ आने से पहले ही निकल गया. कानपुर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से भागा-भागा फिर रहा विकास, हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में कमरा लेने पहुंचा था. लेकिन आईडी नहीं होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला. यह जानकारी मिलते ही एसटीएफ होटल पहुंची, लेकिन तब तक वहां से निकल चुका था.यह भी पढ़ें :- गैंगस्टर विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की संभावना, सरेंडर करने की है प्‍लानिंग

 

दो महिलाएं जो दुबे को दे रही थीं पुलिस की लोकेशन और चलवा रही थीं गोलियां

यूपी एसटीएफ ने फरीदाबाद में उसके दो करीबियों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. एसटीएफ को आशंका है कि विकास दुबे कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं. फ़िलहाल कुछ ही देर में एसटीएफ इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करेगी.

एसटीएफ ने विकास का एक करीबी ढेर किया तो दूसरा गिरफ्तार

चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले फरार चल रहे विकास दुबे के करीबी सहयोगी अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने बुधवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया है. हमीरपुर के मौदहा में हुई इस मुठभेड़ में अमर दुबे ढेर हो गया. अमर दुबे भी कानपुर कांड में नामजद और वांछित था.

मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मौदहा मनोज शुक्ला और एक एसटीएफ का सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं. एक और गुर्गे को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. विकास दुबे गैंग का मेम्बर श्यामू बाजपेयी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.



[ad_2]

Source