[ad_1]

दरभंगा SSP बाबू राम ( Babu Ram) ने ज्योति को ट्रेनिंग के लिए एक ट्रेनर की व्यवस्था कर दी है. अब वह जरूरत के हिसाब से तैयारी कर रही है.

दरभंगा. अपने बीमार पिता को साइकिल पर बिठा कर गुड़गांव से दरभंगा (Gurgaon to Darbhanga) लानेवाली ज्योति (Jyoti) अपने इस साहसिक काम के कारण पूरी दुनिया में अचानक सुर्खियों में आ गयी. जिसने भी ज्योति की कहानी सुनी तारीफों के पुल बांधे और उसकी साहस को सलाम भी किया. कई सामाजिक संगठनों के साथ राजनेताओं ने ज्योति का खूब सम्मान भी किया. तकरीबन 1200 किलोमीटर साइकिल चालाने वाली ज्योति को साइकिलिंग फेडरेशन ने भी टेस्ट के लिए आमंत्रण दिया. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने भी उनकी तारीफ की. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी ने ज्योति को रेसिंग साइकिल भी गिफ्ट किया ताकि ज्योति समय रहते साइकलिंग फेडरेशन में टेस्ट देने से पहले खूब अच्छे से तैयारी कर ले. अब दरभंगा के एसएसपी बाबू राम (SSP Babu Ram ) ने भी इस मामले में बड़ी पहल की है और उसे प्रोफेशनल ट्रेनर मुहैया करवा दिया है.

दरभगा के SSP बाबू राम ने की बड़ी पहल

दरभंगा एसएसपी  बाबू राम (SSP Babu Ram ) ने ज्योति को ट्रेनिंग के लिए एक ट्रेनर की व्यवस्था कर दी है और अब वह जरूरत के हिसाब से तैयारी कर भी रही है. ये ट्रेनर ज्योति को अलग -अलग तरह के टिप्स देंगे ताकि ज्योति को न सिर्फ साइकिलिंग की बेसिक जानकारी हो बल्कि खुद कैसे इसमें कड़ी मेहनत कर अपने भविष्य को संवार सके. दरभंगा के एसएसपी ने जिले में स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी पाने वाले संजीव कुमार को उसका ट्रेनर नियुक्त किया है जो ज्योति को प्रोफेशनल तरीके से ट्रेनिंग देने का काम करेंगे.

एसएसपी ने ज्योति को ट्रेनर से मिलवाया एसएसपी दफ्तर में खुद दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने ज्योति और उसके पिता मोहन पासवान से मुलाकात की और ज्योति से उसके भविष्य में आगे साइकिलिंग में करियर बनाने  के गुर बताए. एसएसपी ने भविष्य संवारने पर लंबी बातचीत करने के साथ ही साइकिलिंग करने वाले संजीव से मुलाक़ात भी कराई. बता दें कि संजीव साइकिलिंग में नेशनल लेवल के कई रेस में हिस्सा ले चुके हैं और फिलहाल अब ज्योति के लिए अब ट्रेनर बन उसे साइकिलिंग के टिप्स तब तक देंगे जबतक ज्योति किसी अच्छे अकेडमी में चली नहीं जाती.



[ad_2]

Source