सारा अली खान ने दादी शर्मिला टैगोर को बर्थडे पर इस खास अंदाज में किया विश, बोलीं- हैप्पी बर्थडे अम्मा...

[ad_1]

सारा अली खान ने दादी शर्मिला टैगोर को बर्थडे पर इस खास अंदाज में किया विश, बोलीं- हैप्पी बर्थडे अम्मा...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शर्मिला (Sharmila Tagore) के बर्थडे पर फोटो की शेयर

खास बातें

  • सारा अली खान ने शेयर किया फोटो
  • शर्मिला टैगोर को यूं किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos

नई दिल्ली:

70 और 80 के दशक की सबसे बेहतरीन और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने eight दिसंबर को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore Birthday) के बर्थडे पर यूं तो उन्हें ढ़ेरों बधाइयां मिली. लेकिन उनकी पोती और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी दादी को बेहद ही खास अंदाज में विश किया. दरअसल, सारा अली खान ने शर्मिला टैगोर के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दादी और पोती की जोड़ी नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान (Sara Ali Khan Instagram) चेयर पर बैठी अपनी दादी यानी शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) से लाड़ जताती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे बड़ी अम्मा. धन्यवाद मेरा सपोर्ट पिलर बनने के लिए. मेरा मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.” 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) का जन्म 1944 में यूपी के कानपुर में हुआ था. उन्होंने 1969 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी रचाई थी. वहीं, आज सारा अली खान की नई फिल्म ‘कूली नंबर वन’ रिलीज होगी. इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आएंगे.



[ad_2]

Source hyperlink