[ad_1]

मंगलवार को आरिफ और आसिफ जीजा सलीम के घर विवाद को लेकर बात करने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों ने सलीम के पेट में चाकू घोंप (Stabbing) दिया.

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में पति-पत्नी के विवाद (Wife-Husband Dispute) में सालों ने जीजा की जान लेने की कोशिश (Try to Kill) की. घटना नागफनी थानाक्षेत्र के तारा बिल्डिंग इलाके की है. जब पति-पत्नी के बीच का विवाद काउंसलिंग सेंटर में भी नहीं सुलझा तो सालों ने जीजा सलीम खान को जमीन पर पटककर चाकू घोंप दिया. जब तक सलीम के घरवाले कमरे में पहुंचे तब तक दोनों साले मौके से फरार हो चुके थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नागफनी थाने की पुलिस (Police) ने घायल सलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

सलीम खान का अपनी पत्नी नुजहत से विवाद चल रहा है. नुजहत की शिकायत पर इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रहा था. लेकिन जब काफी समय तक कोई हल नहीं निकला तो मंगलवार को सलीम को उसके सालों आसिफ और आरिफ ने पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया.

बात करने के बहाने आए थे घर 

पत्नी से चल रहे विवाद के कारण दोनों साले सलीम से रंजिश रखते थे. आरोप के मुताबिक मंगलवार को आरिफ और आसिफ जीजा सलीम के घर विवाद को लेकर बात करने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों ने सलीम के पेट में चाकू घोंप दिया. शोर सुनकर जब तक परिवार के बाकी लोग कमरे में आए, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सलीम को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.आरोपियों पर केस दर्ज 

सलीम के परिजनों का कहना है कि आसिफ और आरिफ दोनो सगे भाई हैं और अपनी दौलत के बल पर अक्सर दबंगई दिखाते हैं. आज भी वे बातचीत करने के बहाने घर में आये और सलीम को जान से मारने की कोशिश की. पेट में चाकू घोंपकर आरोपी फरार हो गये.

पुलिस सलीम के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है. (रिपोर्ट- फरीद शमशी)



[ad_2]

Source