[ad_1]

उत्‍तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने राजधानी में एक कार चोर गैंग (Car Theft Gang) का खुलासा किया है, जिससे अब तक 112 चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं.

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने राजधानी में एक कार चोर गैंग (Car Theft Gang) का खुलासा किया है, जिससे 112 चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, यह देश में किसी चोर गैंग से वाहनों की सबसे बड़ी बरामदगी है. इससे पहले मुंबई पुलिस (Mumbai Police)का 102  चार पहिया वाहन बरामद करने का रिकॉर्ड था.

गैंग के सात आरोपी और गिरफ्तार
यही नहीं, लखनऊ पुलिस पिछले काफी समय से इस गैंग को लेकर सक्रिय है. जबकि फिलहाल उसने इस वाहन चोर गैंग के सात और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनसे 62 चार पहिया वाहन बरामद किए गये हैं. यह कार्रवाई लखनऊ डीसीपी ईस्ट और एसीपी विभूतिखंड की टीम ने की है. इससे पहले 21 जून को पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए ना सिर्फ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था बल्कि 50 लग्जरी वाहन भी बरामद किए थे.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Information18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.Information18.com पर…



[ad_2]

Source