[ad_1]

एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में देशी तमंचा के साथ महिला की फोटो हुई वायरल हुई थी. जिसको एसपी ने संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक महिला फूलन देवी के स्टाइल में तमंचे के साथ फोटो वायरल करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई की. पुलिस ने युवती सहित उसके एक साथी निर्भय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने निर्भय के पासे तीन अवैध असलहा सहित कारतूस बरामद किए है. बता दें कि शुक्रवार को एक महिला की अवैध तमंचा के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल खूब वायरल हुई थी. सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी.

एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में देशी तमंचा के साथ महिला की फोटो हुई वायरल हुई थी. जिसको एसपी ने संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब लड़की ने कस्बे के ही निर्भय यादव का तमंचा बताया. जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके पास से दो अवैध तमंचा और एक अवैध देशी बंदूक बरामद किया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढे़ं- Covid-19 Update: यूपी में पहली बार Corona ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले three हजार से अधिक केस

इससे पहले यूपी के कासगंज में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. कासगंज के नगला चतुरी निवासी संजू उर्फ संजीव ने फेसबुक पर तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल कर दिया. इस वायरल फोटो में युवक अपनी कनपटी पर तमंचा लगाए हुए था और कारतूस उसके आगे पड़े थे.



[ad_2]

Source