[ad_1]

लल्लू (Lallu) ने कहा कि प्रदेश में क्वारंटीन सेंटर और अस्पतालों (Hospitals) की स्थिति बड़ी दयनीय है. कई जगह स्थिति इतनी खराब है कि लोग कोरोना से नहीं बल्कि सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा. अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी में कोरोना महामारी की स्थिति लगातार भयानक होती जा रही है और सरकार मुंह ढंक कर सो रही है. लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अस्पतालों की कमी है. मरीज दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है. मरीजों की जांच नहीं हो रही है. कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए बेड नहीं है.

लखनऊ में कोरोना के 5 हज़ार से अधिक संक्रमित मरीज हैं. एरा अस्पताल में 400, लोहिया में 100, पीजीआई में 200 और केजीएमयू में 200 बेड की व्यवस्था है. अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि राजधानी लखनऊ में यह हाल है तो प्रदेश में और जगह पर क्या हाल होगा? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजाना मीडिया और सोशल मीडिया में कोरोना महामारी की दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं. कहीं अस्पताल में पानी टपक रहा है.

ये भी पढे़ं- Covid-19 Update: यूपी में पहली बार Corona ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले three हजार से अधिक केस

कहीं खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है. कहीं दवा नहीं मिल रही है और कहीं गंदगी फैली हुई है लेकिन सरकार मैनेज करने में लगी है. लल्लू ने कहा कि प्रदेश में क्वारंटीन सेंटर और अस्पतालों की स्थिति बड़ी दयनीय है. कई जगह स्थिति इतनी खराब है कि लोग कोरोना से नहीं बल्कि सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं. अगर कोई आवाज़ उठाता है तो पूरा प्रशासनिक अमला उसका उत्पीड़न करता है.UP में 24 घंटे में मिले three हजार से अधिक केस

राज्य में कोरोना के नए मामलों ने रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहली बार नए केस की संख्या तीन हजार को पार कर गई. उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के मुताबिक, राज्य में कुल 3260 नए मामले सामने आए हैं. यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है. इससे पहले सबसे ज्यादा केस कल यानी शनिवार को सामने आए थे.



[ad_2]

Source