[ad_1]

इस तस्वीर में युवक अपने कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) लादे हुए दिख रहा है और साथ में जो महिला है उसके हाथ में एक ट्रे है जिसमें एक नवजात बच्चा है.

बक्सर. बक्सर सदर अस्पताल (Buxar Sadar Hospital) की एक तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक दंपति (Couple) अपने नवजात (Newborn) के इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में पहुंचा हुआ है. लेकिन जो तस्वीर है वह चौंकाने वाली है. इसमें युवक अपने कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) लादे हुए दिख रहा है और साथ में जो महिला है उसके हाथ में एक ट्रे है जिसमें एक नवजात बच्चा है. सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर गुप्ता ने पहले नवजात बच्चे को देखा और फिर पूरी जानकारी ली. डॉक्टर को दंपति ने बताया कि हमलोग राजपुर थाना के सखौना गांव के रहने वाले हैं और चौसा में एक निजी अस्पताल में डिलिवरी के दौरान बच्चा हुआ है. बच्चे की तबीयत खराब है.

युवक के कंधे पर लदा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर निजी अस्पताल (Private Hospital) वाले ने दिया है और कहा कि सदर अस्पताल चले जाओ. सरकारी अस्पताल में तैनात डाक्टर गुप्ता ने बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें :

भारी विरोध के बाद बिहार में बदले गए स्वास्थ्य सचिव, प्रत्यय अमृत को प्रभारसिविल सर्जन ने दिया जांच कराए जाने का भरोसा

बक्सर सदर अस्पताल से यह तस्वीर वायरल होने के बाद बक्सर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया. उसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई. सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चे की स्थति उस वक्त बहुत क्रिटिकल थी. इसलिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती करके इलाज करना शुरू किया था. डॉक्टर ने कहा था कि बच्चे की स्थति क्रिटिकल है, इसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाइए. सिविल सर्जन ने कहा है कि निजी अस्पताल के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिसकी लापरवाही से बच्चा सीरियस हुआ था और उसकी मौत हुई है. जांच के बाद कारवाई होगी.



[ad_2]

Source