[ad_1]

गोरखपुर. पिपराइच थाना क्षेत्र जंगल छत्रधारी गांव में 14 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही पांच युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया हो पर इस पूरे मामले में  विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर है. परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उनका बेटा जिंदा होता.

भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा ‘गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना. लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है.’ #नहीं_चाहिए_भाजपा #NoMoreBjp

सीएम नहीं कर सके मासूम की रक्षा तो देंदे इस्तीफा!
जबकि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया ‘यह तो हद हो गई! मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अगवा 14 साल के बच्चे को बचाया न जा सका, उसकी हत्या हो गई, दुखद! लगातार गोरखपुर में मौजूद रहने के बावजूद सीएम नहीं कर सके मासूम की रक्षा तो देंदे इस्तीफा, शर्मनाक! एक मां की कोख फिर चढ़ी जंगलराज की भेंट, संवेदना! हो न्याय. ‘

सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
वहीं सोमवार दिन में इसी मामले में समाजवादी पार्टी के गोरखपुर के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी आवास पर जाकर एक ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की और फिर उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं का एक और प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने Tweet करते हुए लिखा कि ‘क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती? यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. सीएम के गृहक्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है. कासगंज में हत्याकांड. लेकिन दिखावे के लिए कुछ ट्रांसफर के अलावा और कुछ होता ही नहीं है. जंगलराज बढ़ता जा रहा है’

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: अपहरण के बाद छात्र की हत्या से मचा हड़कंप, एक करोड़ की मांगी गई थी फिरौती

बता दें कि रविवार को जंगलछत्रधारी गांव के एक 14 साल के युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गयी थी. पहले पुलिस ने इसे हल्के में लेने की कोशिश की पर जब मामला बढ़ा तब जाकर पुलिस की सक्रियता बढ़ी, सोमवार को पुलिस ने बच्चे का शव बरामद करते हुए रात साढ़े आठ बजे इस मामले का खुलासा किया गया, बताया गया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इन युवकों ने हत्या कर शव को बोरे में भरकर नहर में फेंकी गयी थी



[ad_2]

Source