NDTV News

[ad_1]

कांग्रेस के 71 वर्षीय वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस नेता अहमद पटेल (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया. वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी. अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए थे. 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें

फैसल पटेल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ”बहुत दुख के साथ यह सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को रात 3:30 बजे देहावसान हो गया. करीब एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे.”

Newsbeep

फैसल ने अपने सभी शुभचिंतकों को सलाह दी है कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी नियमों का पालन करें. भीड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. 



[ad_2]

Source hyperlink