[ad_1]

COVID-19 Update: बाबा विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath Temple) के दरबार में ड्यूटी करने वाले दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित (COVID-19 Positive) मिले हैं. इनमे से एक विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में तैनात लिपिक है तो वहीं दूसरा कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी है.

वाराणसी. कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की चेन लगातार बढ़ती जा रही है. धर्मनगरी वाराणसी में भी संक्रमण की रफ्तार में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है. पुलिस, पीएसी, डॉक्टर, बैंककर्मी के साथ अब संक्रमण ने मंदिरों में भी एंट्री कर दी है. नए मामले में विश्वभर की आस्था के केंद्र बाबा विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath Temple) के दरबार में ड्यूटी करने वाले दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमे से एक विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में तैनात लिपिक है तो वहीं दूसरा कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी है. मेडिकल टीम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की एंटीजन किट से जांच की जिसमें लिपिक और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

फिलहाल, एहतियात के तौर पर दोनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. बता दें कि बड़ी संख्या में पीएसी के जवान संक्रमित मिले हैं. पीएसी के अधिकतर जवान विश्वनाथ मंदिर और सामने घाट में ड्यूटी कर चुके हैं. अनलॉक के बाद जब मंदिर खोला गया था, तब से हर तीन से चार घंटे में मंदिर को सैनिटाइज किया जाता है. बहरहाल, दो संक्रमित केस मिलने के बाद डीएम कौशलराज शर्मा ने कार्यालय को अगले तीन दिन बंद करने के आदेश दिए हैं. इस दौरान कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की इस कॉलोनी में हर घर के सामने लटका मिलेगा ताला, जानें क्या है माजरा

सैनिटाइजेशन का काम शुरूडीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि जो फील्ड स्टाफ है वही ड्यूटी पर आएगा. अन्य स्टाफ को इस पीरियड में ड्यूटी आने की जरूरत नहीं है. बता दें कि विश्वनाथ मंदिर के अलावा जगदीश्वर मठ के महंत भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. ऐसे में इस बात का आपको एहतियात रखना बहुत जरूरी है कि मंदिर में भी कोविड-19 से जुड़ी एहतियात का पालन किया जाए. वहीं, बुधवार दोपहर तक पचास नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई है. कुल केस की संख्या 1530 हो गई है जिसमे एक्टिव केस 869 हैं.  जबकि मृतकों की संख्या 36 हो गई है. वाराणसी में भी मंगलवार से होम आइसोलेशन शुरू हो गया है.



[ad_2]

Source