नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून के दौरान मनाई दिवाली, होटल रूम से दिखाया दुबई का नजारा- देखें Video

[ad_1]

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून के दौरान मनाई दिवाली, होटल रूम से दिखाया दुबई का नजारा- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का वीडियो हुआ वायरल

खास बातें

  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा और रोहन ने दुबई में सेलिब्रेट की दिवाली
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) इन दिनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं. अपने हनीमून के दौरान भी नेहा और रोहन ने दिवाली बेहद ही मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट की. जिसका वीडियो नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में सिंगर दिवाली के दिन दुबई का नजारा दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई में लोग दिवाली के दिन खूब सारे पटाखे और स्काईशॉट फोड़ रहे हैं. यह नजारा नेहा और रोहन होटल रूम से अपने मोबाइल में कैद कर लेते हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep


 नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh Video) इस वीडियो में फैन्स को ‘हैप्पी दिवाली’ विश कर रहे हैं. साथ ही वीडियो में नेहा और रोहन का एक-दूसरे के लिए प्यार भी झलकता नजर आ रहा है. सिंगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कमरे से अभी तक का सबसे अच्छा नजारा.” नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते महीने ही शादी की है. दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये, जिसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. नेहा कक्कड़ ने अपने और रोहनप्रीत सिंह के रिलेशनशिप की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. उन्होंने फोटो शेयर कर रोहनप्रीत के लिए लिखा था, “आप मेरे हो…” नेहा के रोके से लेकर उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन तक के सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.



[ad_2]

Source hyperlink