[ad_1]

पूर्णिया. बिहार (Bihar) के पूर्णिया के एक युवक की विदेश में मौत का मामला उलझता जा रहा है. जलालगढ़ के रहने वाले एक युवक की अमेरिका (America) में रहस्यमय मौत हो गई है. मृतक का शव वहां के एक झील से बरामद हुआ है. मृतक के परिजनों ने उसकी नियोक्ता कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पूर्णिया के जलालगढ़ बाजार के रहने वाले 30 साल के अंकित अग्रवाल का शव अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के एक झील से बीते दिनों पहले बरामद हुआ है. मृतक जलालगढ़ के पवन अग्रवाल का पुत्र था और इंजीनियरिंग के बाद अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर कम्पनी (Software firm) में कार्यरत था.

अंकित के परिजन नीलम अग्रवाल ने बताया कि वह जलालगढ़ छुट्टी लेकर आना चाहता था, पर नियोजक कंपनी उसे वापस नहीं आने दे रही थी. नीलम अग्रवाल के मुताबिक अंकित फोन पर घरवालों को लगातार बता रहा था कि नियोजक कम्पनी द्वारा छुट्टी मांगने पर उसे बार-बार प्रताड़ि किया जा रहा है. अंकित ने इसी साल फरवरी में अमेरिका जाकर नई कंपनी ज्वाइन की थी. अंकित ने यह भी बताया था कि उसके सारे कागजात भी कंपनी ने जब्त कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crisis: पायलट गुट के निशाने पर CM गहलोत, कहा- ACB और SOG से खौफ में परिवार!परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

परिजनों ने घटना की सूचना के बाद अमेरिकन पुलिस के पास अपना मामला दर्ज कराते हुए शिकायत की है कि नियोजक कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर मृतक ने झील में कूदकर जान दे दी है. वहां अमेरिकन पुलिस ने ही झील से शव बरामद करके परिजनों को सूचित किया था. अंकित के पिता पवन अग्रवाल बेंगलूरु में ब्रांच मैनेजर है. फ़िलहाल, शव को भारत लाने के लिए अमेरिकन एम्बेसी से बातचीत चल रही है. शव को भारत पहुंचने में अभी दो से तीन दिन का वक्त लग जाएगा. घटना से  आहत नीलम अग्रवाल का कहना है कि विदेश मंत्रालय इस घटना को ध्यान में रखते हुए तमाम विदेशी नियोजकों पर कड़ी निगरानी रखे और समुचित योजना बनाए.



[ad_2]

Source