[ad_1]

17 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स आइसोलेशन सेंटर (Isolation Center) में बेड पर बैठा हुआ है. उसके बेड के नीचे एक गिलास में शराब (Liquor) भरी हुई है.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में एक आइसोलेशन सेंटर (Isolation Center) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Patient) शराब (Liquor) पीता दिखाई दे रहा है. दावे के मुताबिक ये वीडियो सिधवलिया के झझवा सीएचसी का है. झझ्वा सीएचसी को फिलहाल आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां कोरोना मरीजों को भर्ती कराया जाता है. वीडियो सामने आने के बाद डीएम अरशद अजीज ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है. डीएम ने कहा कि अगर यह वीडियो सही पाया गया, तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी खासकर सिविल सर्जन जिम्मेदार होंगे.

बता दें कि यहवीडियो 17 सेकेंड का है, जिसमें एक शख्स आइसोलेशन सेंटर में बेड पर बैठा हुआ है. उसके बेड के नीचे एक गिलास में शराब भरी हुई है.  एक दूसरा शख्स अपने बैग से शराब का खाली रैपर निकालकर दिखाता है. वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठाये जा रहे हैं.

डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया 

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर आइसोलेशन सेंटर में शराब कैसे पंहुची. इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इस मामले में जब डीएम अरशद अजीज से बात की गयी तो उन्होंने साफ कहा कि इसके लिए सीएस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जिम्मेदार होंगे. क्योंकि आइसोलेशन सेंटर में शराब की बोतल कैसे पहुंच सकती है.डीएम ने कहा की मामले की जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीएम को सौपी गयी है. उन्होंने खुद इस वीडियो को देखा है. और वीडियो देखकर हैरान हो गये. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सिविल सर्जन ने साधी चुप्पी 

इस मामले में जब सिविल सर्जन टीएन सिंह से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकते. इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया.

इस वीडियो से एक बात और साफ है कि बिहार में बंदी के बावजूद शराब लोगों को उपलब्ध हो रही है.



[ad_2]

Source