[ad_1]

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय होते हुए बलान नदी (Balan River) बेगूसराय जिले के बछवाड़ा, मंसूरचक एवं तेघड़ा प्रखंड के कई हिस्सों में प्रवाह करती है.

बेगूसराय. बिगड़ते पर्यावरण और गंदगी के कारण बलान नदी (Balan River) में बीते 10 सालों से थोड़ा बहुत ही पानी आ रहा था. लोगों को लग रहा था कि धीरे-धीरे यह अपना अस्तित्व खो देगी. लेकिन, इस बार बलान नदी में पानी लबालब है. हालांकि पानी आने से एक तरफ जहां स्थानीय लोगों के चेहरों पर थोड़ी खुशी देखी जा रही है तो वहीं संभावित बाढ़ की आशंका (Fear of flood) से लोग परेशान भी हैं. एक दशक बाद बलान नदी का यह रौद्र रूप देखने को मिल रहा है और इस के जलस्तर में  रोजाना ढाई से three फीट की वृद्धि हो रही है. अगर पानी बढ़ने की रफ्तार यही रही तो तकरीबन 10 गांव के लोगों का अनुमंडल मुख्यालय तेघरा से संपर्क भंग हो जाएगा. हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मुआयना किया जा रहा है.

संपर्क भंग होने का खतरा
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय होते हुए बलान नदी बेगूसराय जिले के बछवाड़ा, मंसूरचक एवं तेघड़ा प्रखंड के कई हिस्सों में प्रवाह करती है. हाल के कुछ वर्षों में गंदगी की वजह से एवं अन्य कारणों से बलान नदी का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा था, लेकिन इस वर्ष बलान नदी के जलस्तर में एकाएक अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई. वर्तमान समय में बलान नदी में पानी आने के वजह से भगवानपुर प्रखंड के बनहारा, धनकौल एवं वीरपुर प्रखंड के तेलन एवं जोकिया में स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानीसबसे ज्यादा खतरा बनहारा- धनकोल पुल के समीप बनहारा घाट पर है. यहां बलान नदी का पानी अब सड़कों पर भी आना शुरू हो गया है. अगर पानी की रफ्तार यही रही तो तकरीबन 10 गांव का संपर्क अनुमंडल मुख्यालय से टूट जाएगा. हालांकि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने तेघड़ा एसडीएम सहित बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि बलान नदी पर बने जमींदारी बांध मे जहां भी जर्जर स्थिति में हो उन्हें तत्काल मरम्मत किया जाए.



[ad_2]

Source