[ad_1]

दरअसल बिहार के ही बगहा में शुक्रवार को अहले सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच घण्टों मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ के दौरान four नक्सली मारे गए थे. इस घटना के बाद मुख्यालय ने हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है.

पटना. बिहार में पुलिस की टीम पर बड़ा नक्सली (Naxal Attack In Bihar) हमले हो सकता हैं. इस बात की आशंका पुलिस मुख्यालय ने जताई है. पुलिस हेडक्वार्टर ने राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, एसपी समेत रेल एसपी को अलर्ट (Naxal Attack Alert) कर दिया है. इसको लेकर सभी जिलों में विशेष पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया भी जिले के पुलिस कप्तान को दे दिया है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके.

बगहा में मारे गए थे चार नक्सली

दरअसल बगहा में शुक्रवार को अहले सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच घण्टों मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ के दौरान four नक्सली मारे गए थे. दूसरी तरफ मुंगेर में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर पूरे इलाके में सनसनी फैलाने का काम किया था. इस वारदात को देखते पुलिस मुख्यालय अलर्ट हो गया है.  पुलिस हेडक्वार्टर ने इस बात की आशंका जताते हुए कहा है कि राज्य में और भी बड़े नक्सली हमले हो सकते हैं. इस कारण से सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया है.

मुंगेर में नक्सलियों ने कर दी थी दो लोगों की हत्यागौरतलब है कि बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड़ वन क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने पर एसटीएफ और एसएसबी की टीम की संयुक्त कार्रवाई की थी जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए थे. इस कार्रवाई में एसटीएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान भी घायल हो गए हैं. मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित बघेल गांव में नक्सलियों ने दो लोगों को घर से बुलाकर मार दिया था. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

नेपाल और झारखंड की सीमा से लगे इलाकों में हमले की आशंका

पुलिस को आशंका है कि बगहा की घटना से खार खाए नक्सली नेपाल और झारखंड से सटे इलाकों में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. ऐसे में शनिवार को पुलिस मुख्यालय ने ये अलर्ट जारी किया है.



[ad_2]

Source