[ad_1]

सुसाइड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान, जानें पूरी खबर

पुलिस ने कोविड कंट्रोल रूम (Covid Control Room) में स्थित कॉल सेंटर का नम्बर 0135-2722100 जारी किया है. जिसपर कॉल कर अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. इन समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों की एक टीम को भी साथ में रखा है.

पुलिस ने कोविड कंट्रोल रूम (Covid Control Room) में स्थित कॉल सेंटर का नम्बर 0135-2722100 जारी किया है. जिसपर कॉल कर अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. इन समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों की एक टीम को भी साथ में रखा है.

देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा आत्महत्या (Suicide) के मामले सामने आए हैं. पिछले चार महीनों की बात की जाय तो राज्य में 230 से अधिक सुसाइड के केस देखने को मिले हैं. वहीं, देहरादून (Dehradun) की बात की जाए तो जून के महीने में ही 38 लोगों ने सुसाइड किया था. सभी मृतक 16 से 40 साल की उम्र के थे.इन बढ़ते मामलों को देखते हुए दून पुलिस ने अब एक अभियान शुरू किया है. जिसमें कोई व्यक्ति किसी भी तरह का समस्या या डिप्रेशन से जूझ रहा हो तो उसके परिजन या मित्र पुलिस की मदद ले सकते हैं.

इसके लिए पुलिस ने कोविड कंट्रोल रूम में स्थित कॉल सेंटर का नम्बर 0135-2722100 जारी किया है. जिसपर कॉल कर अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. इन समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों की एक टीम को भी साथ में रखा है. जो इन लोगों की काउंसलिंग करेगी और समस्याओं को दूर करने में पुलिस को सहयोग करेगी.

सुसाइड के केस अलग- अलग बैकग्राउंड के हैं
आपको बतादें कि अभी तक जो भी सुसाइड के केस सामने आए हैं वो सभी अलग- अलग बैकग्राउंड के हैं. जिनमे नशा, प्रेम प्रसंग तो कुछ मामलों में आर्थिक तंगी के भी परेसान होकर लोग सुसाइड कर रहे हैं. वहीं, मामलों को देखते हुए डीआईजी अरुण मौहन जोशी का कहना है कि इन मामलों में डॉक्टर्स की राय या फिर कुछ समस्या हो तो उनपर पुलिस मदत करेगी जिससे सुसाइड मामलों में कुछ कमी होगी.फ़िल्म अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद भले ही हर दिन सुसाइड मामलों में चर्चा देखने को मिली थी. लेकिन बढ़ते इन मामलों की गम्भीरता को देखते हुए अब दून पुलिस ने एक नया कदम उठाया है जो सही माने में परवान चढ़ा है.राज्य में बढ़ते सुसाइड के मामलों में कुछ हद तक कमी अवश्य देखने हो मिलेगी.



[ad_2]

Source