[ad_1]

आरजेडी नेता बिरेन्द्र का दावा है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के जेल से बाहर आते ही बिहार (Bihar) की राजनीति में तूफान आ जाएगा और आरजेडी (RJD) को रोकना संभव नहीं होगा.

पटना. बिहार राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले आरजेडी (RJD) प्रमुख लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के जेल से जल्दी बाहर आने का दावा लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने किया. दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. आज राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर एक बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तेजस्वी यादव ने लालू यादव के अक्टूबर माह में जेल से बाहर आने का दावा किया.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में आज हुई आरजेडी की बैठक में सभी जिला अध्यक्ष महासचिव और प्रकोष्ठ के नेता शामिल हुए थे. चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सब लोग मिल-जुल कर काम करें अक्टूबर महीने में लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ जाएंगे. तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की लालू प्रसाद यादव के बाहर आते ही सब चीजें ठीक हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- ‘कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव करवाना सही नहीं’, पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

लालू के बाहर आते ही बिहार की राजनीति में तूफान आ जाएगा
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक खत्म होने के बाद जानकारी देते हुए बताया की कोरोना के समय में चुनाव में तैयारी कैसे की जाए इन सारी बातों को कार्यकर्ताओं को समझाया गया, साथ ही आरजेडी कार्यकर्ताओं को जल्द ही प्रशिक्षण देने की बात कही गई. जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की बैलट पेपर के जरिए नितीश कुमार सरकार हड़पना चाहते हैं. चुनाव आयोग को चाहिए की प्रचार पारंपरिक तरीकों से ही हो ताकि लोगों के बीच संवाद कायम हो सके. आरजेडी नेता बिरेंद्र ने कहा कि अक्टूबर में लालू प्रसाद यादव की जमानत के लिए समय पूरा हो रहा है और पार्टी पूरी कोशिश करेगी कि लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ जाएं. उनका दावा है कि लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आते ही बिहार के राजनीति में तूफान आ जाएगा और आरजेडी को रोकना संभव नहीं होगा. फिलहाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में जेल में सजा काट रहे हैं.



[ad_2]

Source