[ad_1]

Ram Mandir Nirman: सांसद का दावा अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में आने वाले सभी चारों जनपदों के हर घर में लड्डू पहुंचेगा. देश व विदेश में रहने वाले राम मंदिर आंदोलन से जुड़े विशेष लोगों के घर भी प्रसाद के तौर पर लड्डू पहुंचाए जाएंगे.

अयोध्या. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा भूमि पूजन के साथ राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir) शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां चल रही है. पूरी अयोध्या (Ayodhya) को सजाया-संवारा गया हैं. सोमवार से तीन दिन तक दीपोत्सव मनाया जाएगा. इस बीच अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह (MP Lallu Singh) ने अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंदर आने वाले हर घर  में प्रसाद के तौर लड्डू पहुंचाने का ऐलान किया है. पिछले एक हफ्ते से 12 लाख लड्डू बनवाए जा रहे हैं.

अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर के हर घर में राम जन्मभूमि निर्माण शुरू होने के बाद प्रसाद के तौर पर लड्डू पहुंचेगा. सांसद का दावा अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में आने वाले सभी चारों जनपदों के हर घर में लड्डू पहुंचेगा. देश व विदेश में रहने वाले राम मंदिर आंदोलन से जुड़े विशेष लोगों के घर भी प्रसाद के तौर पर लड्डू पहुंचाए जाएंगे.

सांसद बोले भगवान राम के लिए सबकुछ न्योछावर करने को तैयार

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज मैं इतना खुश हूं कि बता नहीं सकता. मुझे सेवा करने का अवसर मिला है. मैं यहां से जनप्रतिनिधि हूं यह मेरे लिए सबसे बड़े गर्व की बात है. लल्लू सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से 12 लाख लड्डू तीन लाख पैकेट मैं तैयार किए जा रहे हैं, जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े देश विदेश में रहने वाले विशेष लोगों को भी भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि आज मैं इतना खुश हूं जितना अपने जीवन में कभी नहीं हुआ. भगवान राम के लिए मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं.अयोध्या में शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम

उधर राम जन्मभूमि पर रामलला के भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. गौरी-गणेश की पूजन से रामलला के भूमि पूजन का कार्यक्रम आरंभ हो गया है. भूमि पूजन कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा.  5 अगस्त को प्रधानमंत्री रखेंगे रामलला की आधारशिला रखेंगे. उससे पहले four अगस्त को राम जन्मभूमि परिसर में रामर्चा होगी.  हनुमानगढ़ी पर होगा हनुमान जी के निशान का पूजन. 5 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.



[ad_2]

Source