[ad_1]

मेरठ (Meerut) के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मृतका के बैंक एकाउंट की भी जांच होगी और शमशाद के आइडेंटिटी कार्ड की भी जांच होगी. शमशाद की पत्नी की गिरफ्तारी को लेकर भी एक टीम बिहार के बेगूसराय रवाना हो गई है.

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में मां-बेटी की जघन्य हत्या (Double Murder Case) के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी शमशाद (Shamshad) के खिलाफ जांच तेज कर दी है. इसी क्रम में शमशाद के पहचान पत्र, फेसबुक पर उसका नाम बदलने की जांच के साथ ही शमशाद के पास से बरामद पिस्टल की भी जांच की जा रही है. वहीं शमशाद की पत्नी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बिहार के बेगूसराय (Begusarai) रवाना की गई है. पुलिस मामले में शमशाद के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई कर सकती है.

नाम बदलने की चल रही जांच

मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मृतका के बैंक एकाउंट की भी जांच होगी और शमशाद के आइडेंटिटी कार्ड की भी जांच होगी. उन्होंने कहा कि शमशाद के नाम बदले जाने को लेकर जो बात कही जा रही है, उसकी भी जांच की जा रही है.

बरामद पिस्टल कहां से आई, चल रही जांचएसएसपी ने कहा कि शमशाद की गिरफ्तारी के वक्त एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी उसके पास से बरामद हुई है. ये पिस्टल उसके पास कहां से आई है? इसकी भी जांच की जा रही है. एसएसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी शमशाद की पत्नी की गिरफ्तारी को लेकर भी एक टीम बिहार के बेगूसराय रवाना हो गई है.

ऑडियो वायरल मामले में कार्रवाई

एक महिला और इंस्पेक्टर क्राइम के बीच वायरल हुए एक ऑडियो को लेकर एसएसपी ने कहा कि इस मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को दी गई है. इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाज़िर कर दिया गया है. गौरतलब है कि इंस्पेक्टर क्राइम और एक महिला के बीच का ऑडियो बना चर्चा का विषय बना हुआ है. एसएसपी ने कहा कि तहरीर देने वाली महिला की सुरक्षा को कोई ख़तरा नहीं होगा. एसएसपी ने कहा कि मृतका की मां को भी बुलाया गया है.

ये है पूरा मामला

बता दें मेरठ के परतापुर स्थिति भूड़बराल में डबल मर्डर की सनसनीखेज़ वारदात हुई थी. महिला और उसकी बेटी को यहां मारकर घर के अंदर बेडरूम में दफन कर दिया गया था. ऊपर से फर्श बनवाकर कालीन बिछाकर सोफा रख दिया गया था. मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी शमशाद पर ये भी इलज़ाम है कि इसने अपना नाम और धर्म बदलकर महिला से दोस्ती और फिर प्यार का झांसा दिया था.



[ad_2]

Source