सुहाना खान ने दोस्त के साथ ग्लैमरस स्टाइल में दिया पोज, Photo देख संजय कपूर की बेटी शनाया ने कहा- Beauty

[ad_1]

सुहाना खान ने दोस्त के साथ ग्लैमरस स्टाइल में दिया पोज, Photo देख संजय कपूर की बेटी शनाया ने कहा- Beauty

सुहाना खान (Suhana Khan) ने दोस्त के साथ ग्लैमरस स्टाइल में दिया पोज

खास बातें

  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने दोस्त के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिया पोज
  • फोटो में दिखा शाहरुख खान की बेटी का जबरदस्त अंदाज
  • सुहाना खान की तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सुहाना खान अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में सुहाना खान ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ ग्लैमरस अंदाज में पोज देती हुई नजर

आ रही हैं. शाहरुख खान की बेटी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही फैंस भी इस वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की इस तस्वीर में उनका स्टाइल और लुक कमाल का लग रहा है. फोटो में सुहाना खान ब्लू टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सुहाना खान ने अपनी दोस्त के लिए प्यार भी जताया है. उन्होंने लिखा, “आपकी याद आ रही है.” शाहरुख खान की बेटी की

इस फोटो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने लिखा, “ब्यूटी…” बता दें कि सुहाना खान इससे पहले भी अपने ग्लैमरस स्टाइल को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

Newsbeep

बता दें कि सुहाना खान (Suhana Khan) अकसर अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. अपने स्टाइल के वजह से सुहाना खान स्टार किड्स की चर्चा में भी हमेशा आगे रहती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, हालांकि, फिलहाल वह परिवार के साथ यूएई में है. सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती है.

 



[ad_2]

Source hyperlink