[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हफ्ते से गायब हुए युवा कारोबारी की हत्या (Murder) की खबर लगी.

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हफ्ते से गायब हुए युवा कारोबारी की हत्या (Murder) की खबर लगी. कारोबारी बीते 5 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. इसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी और पुलिस ने भी उसकी तलाश की थी, लेकिन बीते सोमवार को उसकी हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद उन्होंने उसको मौत के घाट उतार दिया था और उसके शव को नहर में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस ने उसकी कार व उसके अन्य सामान को इन लोगों से बरामद कर लिया है. साथ ही उसके शव को गोताखोरों की मदद से मथुरा जिले में नहर से बरामद किया गया है. अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है.

22 वर्षीय युवक आदित्य सोनी ग्रेटर नोएडा के साइट 5 में अपनी इंडस्ट्री चलाता था. वो अपने परिवार के साथ ही ग्रेटर नोएडा के गौर अतुल्यम सोसाइटी में रहता था. बीते 5 जुलाई को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वह गायब हो गया. घर वालों ने इसका फोन कई बार ट्राई किया, लेकिन फोन बंद आया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज की और पुलिस आदित्य की तलाश में लग गई. बीते शनिवार को करीब एक हफ्ते बाद पुलिस को पता चला कि आदित्य की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में उसके ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जोकि आदित्य की ही सोसाइटी में रहते है.

ये भी पढ़ें: Kanpur Shootout: विकास दुबे के खिलाफ FIR कराने वाला राहुल तिवारी गायब, तलाश में जुटी UP पुलिस

कमेंट को लेकर विवादआरोपी दोस्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह लोग 5 तारीख को साथ में ही बैठे हुए थे और आपस में कमेंट बाजी को लेकर बहस हो गई थी. उसी दौरान हम लोगों ने मिलकर आदित्य को पहले मारा, डंडों से वार किया और फिर गला दबाकर  मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को दनकौर थाना क्षेत्र में नहर में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के पास से आदित्य की गाड़ी और अन्य सामान बरामद कर लिया है. साथ ही हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाली गाड़ी भी बरामद की गई है, लेकिन आदित्य का शव मथुरा में नहर से मिला है. नोएडा डीएसपी राजेश सिंह ने बताया कि मामले में देव भारती और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है. अभी इस मामले में एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है.



[ad_2]

Source