नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट गुरुवार 16 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया है। रिजल्ट के अनुसार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं।
री-नीट परीक्षा में कुल करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख छात्र-छात्राएं मेडिकल प्रवेश के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
NEET UG 2026 में लड़कियों का दबदबा
इस वर्ष सफल उम्मीदवारों में लड़कियों की संख्या अधिक रही। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां हैं। लड़कियों की सफलता दर 56.8 प्रतिशत रही, जबकि लड़कों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही।
टॉपर्स की सूची: संयुक्त AIR-1
NTA के अनुसार आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने इस बार सबसे ज्यादा अंक हासिल कर संयुक्त टॉप किया है। दोनों ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।
कट-ऑफ में भारी बढ़ोतरी
इस साल NEET UG की क्वालिफाइंग कट-ऑफ में पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।
जनरल और EWS श्रेणी के लिए 50वें पर्सेंटाइल पर कट-ऑफ 715 से 213 अंक निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष यह 686-144 अंक थी।
OBC, SC और ST श्रेणी के लिए 40वें पर्सेंटाइल पर कट-ऑफ 212 से 177 अंक हो गई है। पिछले साल यह 143-113 अंक थी।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
अपना NEET UG 2026 स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर “Score Card for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरें और सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।
अब आगे क्या? काउंसलिंग और रिफंड प्रक्रिया
क्वालिफाई छात्र अब MBBS, BDS और आयुष कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जाएगी।
NTA ने 3 मई 2026 को रद्द हुई परीक्षा के शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।
सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

