[ad_1]

नीतीश सरकार ने उदय सिंह कुमावत के तबादले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार ने अब वरिष्ठ IAS प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है. चर्चा है कि कोरोना काल में उदय सिंह कुमावत सरकार की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे.

पटना. कोरोना (Corona) और बाढ़ (Flood) की दोतरफा मार झेल रहे बिहार में आईएएस (IAS) इधर से उधर किए गए हैं. बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव (principal heath secreatary) उदय सिंह कुमावत का तबादला कर दिया है. अब इस पद पर वरिष्ठ IAS प्रत्यय अमृत को बैठाया गया है. हाल के दिनों में बिहार में NMCH समेत राज्य की कई बदरंग तस्वीरें आई थीं, उसी समय ये तय हो गया था कि स्वास्थ्य विभाग से कुमावत का जाना तय है. इनके अलावा सुधीर कुमार को राज्य योजना परिषद का मुख्य परामर्शी नियुक्त किया गया है, उनके पास जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह को बिपार्ड डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वित्त के प्रधान सचिव सिद्धार्थ को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस को ऊर्जा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. हंस पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी के चार्ज में भी रहेंगे.

कुमावत को हटाने का नोटिफिकेशन जारी

नीतीश सरकार ने उदय सिंह कुमावत के तबादले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार ने अब वरिष्ठ IAS प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है. चर्चा है कि कोरोना काल में उदय सिंह कुमावत सरकार की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे और स्वास्थ्य विभाग की हालत डावांडोल हो गई. हाल ही में केंद्रीय टीम ने पटना और गया का दौरा किया था, जिसके बाद से बिहार सरकार पर कोरोना कंट्रोल को लेकर कई सवाल उठे थे.

कैबिनेट बैठक में लगी थी कुमावत की क्लासध्यान होगा कि पिछले शनिवार को इसी मुद्दे पर बुलाई गई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की जमकर क्लास लगा दी थी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सीएम नीतीश से शिकायत की थी कि प्रधान सचिव उनकी बात नहीं सुनते हैं, स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ अपनी मनमानी करते हैं. कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री मौजूद थे.



[ad_2]

Source