[ad_1]

डीएम प्रणव कुमार (DM Pranav Kumar) में कोरोना के कुछ लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद डीएम एवं एसएसपी के सैंपल जांच के लिए लिये गये थे. शनिवार को डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई.

भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना विष्फोट के बीच डीएम प्रणव कुमार (DM Pranav Kumar) भी कोरोना (Corona) की चपेट में आ गये हैं. डीएम प्रणव कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम प्रणव कुमार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने समुचित इलाज के लिए उच्चतर संस्थान जाने का परामर्श दिया है. जिसके बाद डीएम ने आदेश जारी कर सीनियर एडीएम राजेश झा राजा को दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए अधिकृत किया है.

डीएम को इलाज के लिए पटना जाने की सलाह 

मिली जानकारी के अनुसार डीएम को कोरोना के समुचित इलाज के लिए पटना जाने की सलाह दी गई है. भागलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अबतक जिले में 950 से अधिक मरीज मिल चुके हैं. पिछले चार दिनों की बात करें तो जिले में कोरोना के 272 नये मरीज मिले हैं. eight जुलाई को 50, 9 जुलाई को 63, 10 जुलाई को 84 और आज जिले में 75 नये संक्रमित मिले. आज मिले मरीजों में डीएम प्रणव कुमार भी शामिल हैं.

डीएम-एसएसपी के लिये गये थे सैंपल जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी में कोरोना के कुछ लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद डीएम समेत एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था. शनिवार को डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इससे समाहरणालय में खलबली मच गई. जिलाधिकारी को इलाज के लिए उच्चतर संस्थान जाने के लिए परामर्श दिया गया है. तबतक उनका कामकाज अपर समाहर्ता राजेश झा संभालेंगे.

बता दें कि जिले में कोरोना की चपेट में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी भी चुके हैं. नवगछिया थाना के थानेदार और जवान संक्रमित पाये गये.



[ad_2]

Source