back

[ad_1]

Coronavirus India Updates:असम में कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates : देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 36,604 नए  मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 501 लोगों की मौत भी हुई है. अब तक कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कुल 1 लाख 38 हजार 122 लोगों की मौत हो चुकी है. देशभर में कोरोना वायरस के कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या four लाख 28 हजार 644 है.इधर भारत को अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (American pharma Pfizer) की कोविड-19 वैक्सीन मिलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. ब्रिटेन ने इस वैक्सीन के  गले हफ्ते से इस्तेमाल को मंजूरी दी है. सूत्रों का कहना है कि भारत में किसी कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के इस्तेमाल की मंजूरी पाने के लिए देश में ही क्लीनिकल ट्रायल (Clinical Trial) होना आवश्यक है. हालांकि न तो फाइजर और न ही उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में वैक्सीन के किसी भी तरह के परीक्षण कराने का अभी कोई संकेत दिया है.

Coronavirus Updates

असम में कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

असम में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 138 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,13,171 हो गई जबकि दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 983 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी. शर्मा के अनुसार राज्य में बुधवार को 138 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अबतक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,08,666 हो गई है. मंत्री ने बताया कि राज्य में इस समय 3,519 मरीजों का इलाज चल रहा है.

[ad_2]

Source hyperlink