[ad_1]

उत्‍तर प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं.

लखनऊ. कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Epidemic) ने देश के साथ उत्‍तर प्रदेश का भी बेहाल कर रखा है. जबकि इस बीमारी की जद में उत्‍तर प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भी आ गए हैं. उन्‍होंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है.

ट्वीट कर भाजपा अध्‍यक्ष ने दी जानकारी
उत्‍तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्‍होंने लिखा, ‘ मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा ले. डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूं. मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Information18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.Information18.com पर…



[ad_2]

Source