[ad_1]
अक्टूबर में दुबई (Dubai) में होने जा रहे आईपीएल (IPL) से उद्यमियों को ख़ास उम्मदी हैं. क्रिकेट (Cricket) कारोबारियों का कहना है कि अगर आईपीएल सफल रहा तो उनका उद्योग फिर से रफ्तार पकड़ लेगा.
उद्यमियों का कहना है कि कारोबार को रफ्तार तभी मिलेगी जब खिलाड़ी मैदान पर पहुंचेंगे. दुनियाभर में ज्यादातर देशों में स्टेडियम और ट्रेनिंग कैंप सूने पड़े हैं. लेकिन अगर अक्टूबर में आईपीएल शुरू हुआ तो बिजनेस बढ़ेगा. क्रिकेट कारोबारियों का कहना है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मैच हो जाए तो उनका उद्योग दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ जाएगा और फिर से वही पुराने दिन लौट आएंगे.
मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने दिखाया जज्बा
क्रिकेट के कारोबारियों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा से आत्मनिर्भर बनने की बात करते हैं. पीएम मोदी का ये संकल्प वो सदैव याद रखते हैं. इसी आत्मनिर्भरता की वजह से मेरठ की स्पोर्टस इंडस्ट्री ने अपनी धाक पूरे विश्व में जमाई है. उद्यमियों का कहना है कि स्पोर्ट्स के कारोबार में आत्मनिर्भर मेरठ और जालंधर को ओवरपावर करके प्लयेर्स को बड़ी-बडी फीस दे दी जाती है. क्रिकेट के बैट पर उन कम्पनियों का नाम आ जाता है जिन्होंने शायद ही कभी क्रिकेट के बैट बनाए हों. इन कम्पनियों का कहना है कि आत्मनिर्भरता फल भी उनको मिले.
आईपीएल होने से कारोबार का माहौल जरूर बनेगा.
ये भी पढ़ें: Delhi Violence:वकीलों के पैनल को कैबिनेट ने किया खारिज, केजरीवाल सरकार पर BJP का बड़ा आरोप
मेरठ में एसएस, एसजी एसएफ, बीडीएम प्रीमियर, एसएम और नेल्को समेत कई कम्पनियों बल्ला बनाने का काम करती हैं. यहां के कारोबारियों का कहना है कि आईपीएल से एक शुरुआत हो सकती है, लेकिन स्कूल मैदान एकेडमी स्टेडियम और बाज़ारों के खुलने पर ही कारोबार बढ़ेगा. अब आईपीएल होने से कारोबार का माहौल जरूर बनेगा. लेकिन कोरोनाकाल के दौरान जिस तरह से मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने जज्बा दिखाया है वो तारीफ के काबिल है.
[ad_2]
Source

