[ad_1]

डीजी जेल (DG Jail) आनंद कुमार ने बताया कि चिट्ठियों को सैनिटाइज करने के बाद जेल प्रशासन three अगस्त यानी की रक्षाबंधन के दिन कैदियों को देगा.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (COVID-19) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी के डीजी जेल (DG Jail) आनंद कुमार (Anand Kumar) ने आदेश जारी करते हुए रक्षाबंधन के मौके पर जेल के अंदर भाइयों को राखी बांधने पर रोक लगा दी है. आनंद कुमार ने कहा कि राज्य के विभिन्न जेलों में बंदियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि कारागार विभाग द्वारा सभी जेलों के बाहर रक्षाबंधन डेस्क बनाया गया है जहां पर बहनें जेल में बंद अपने भाइयों के लिए लिफाफे में राखी, टीका और चावल दे सकती हैं. वहीं महिलाओं को लिफाफे में बंदी, पिता का नाम और बैरक नंबर लिख कर देना होगा. राखी को 1 अगस्त शाम four बजे तक ही जमा किया जा सकता है.

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि चिट्ठियों को सैनिटाइज करने के बाद जेल प्रशासन three अगस्त यानी की रक्षाबंधन के दिन कैदियों को देगा. रक्षाबंधन के दिन जेलों में प्रशासन ने विशेष भोजन बनवाने के निर्देश भी दिए हैं. उधर, मिठाई पर प्रतिबंध रहेगा. बता दें कि यूपी में परंपरा रही है जेल में कैद बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें जेल आती हैं. इस मौके पर जेल प्रशासन सारा इंतजाम करता है. हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते जेल में रक्षाबंधन संभव नहीं हो पाएगा.

जेल के गेट पर बनाया गया रक्षाबंधन डेस्क

जेल के गेट पर बनाया गया रक्षाबंधन डेस्क

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (COVID-19) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. पिछले 24 घंटे में 3578 नए मामले सामने आए हैं. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 70638 है, जबकि प्रदेश में 26204 एक्टिव केस हैं. प्रदेश में 42833 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना से 1456 लोगों की मौत हुई है.



[ad_2]

Source