NDTV News

[ad_1]

Farmers Protest Live Updates: आंदोलन को धार देने में जुटे किसान, ट्रैक्टर मार्च निकाल बंद कर देंगे दिल्ली-जयपुर राजमार्ग

Farmers Protest News: आंदोलन तेज करेंगे प्रदर्शनकारी किसान (फाइल फोटो)

केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान पिछले 17 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं. किसानों का प्रदर्शन रविवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया. किसानों ने सरकार का प्रस्ताव खारिज करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. किसान आंदोलन के नेता कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा, “हमने इस आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. अभी हमारा धरना दिल्ली के 4 पॉइंट पर चल रहा है. कल (13 दिसंबर) राजस्थान बॉर्डर से हज़ारों किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और दिल्ली जयपुर हाइवे बन्द करेंगे.” किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए 6 दौर की बैठकें हो चुकी हैं. सरकार की मान-मनौव्वल की अब तक की सारी कोशिशें विफल साबित हुई हैं. किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और एमएसपी को लेकर कानून बनाए. 

   


 

रक्षा मंत्री व कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद चिल्ला बार्डर खुला

एनडीटीवी के संवाददाता के मुताबिक, पिछले दो हफ्ते से किसानों के धरना प्रदर्शन के कारण बंद रहा, नोएडा-दिल्ली का चिल्ला बॉर्डर को रात 11 बजे खोल दिया गया है. ये कवायद चिल्ला बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के पदाधिकारियों की शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद हुई है. मुलाक़ात के दौरान किसानों ने अपनी 18 मांगों को रखा था. किसानों को मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. पुलिस और किसानों ने मिलकर नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर लगे बैरिकेटिंग को हटाया और शनिवार देर रात पूरी तरह से खोल दिया गया.

Farmers Protest Live: दिल्ली जयपुर हाइवे बंद करेंगे अन्नदाता
एनडीटीवी के संवाददाता के मुताबिक, संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमलप्रीत सिंह पन्नू ने कल कहा, “आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. रविवार यानी 13 दिसंबर को राजस्थान बॉर्डर से हज़ारों किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और दिल्ली जयपुर हाइवे बन्द करेंगे. 14 दिसम्बर को सारे देश के डीसी ऑफिस में प्रदर्शन करेंगे. हमारे प्रतिनिधि 14 दिसम्बर को सुबह 8 से 5 बजे तक अनशन पर बैठेंगे.”     

[ad_2]

Source hyperlink