[ad_1]

UBSE Uttarakhand board outcome 2020: पढ़ाई के साथ शिवानी अपने दोस्तों के साथ एंजॉय भी करती थीं ताकि पढ़ाई का ज्यादा स्ट्रेस न हो

कोटद्वार. उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से जारी हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में शिवानी रावत ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश भर में अपने साथ कोटद्वार का नाम भी रोशन कर दिया है. कैरियर चिल्ड्र्न अकेडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी की इस सफलता से माता-पिता के साथ ही विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ़ भी फूला नहीं समा रहा है. शिवानी पौड़ी ज़िले की टॉपर बनी हैं.

एन्जॉय भी किया

शिवानी के पिता नागेन्द्र सिंह रावत एक पूर्व सैनिक हैं जबकि मां गृहणी है. हाईस्कूल की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी ने बताया कि एग्ज़ाम के लिए उन्होंने रोज़ 6 से eight घंटे तक पढ़ाई की. इसके साथ ही बाहर से कोचिंग का सहारा भी लिया.

शिवानी ने कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ एंजॉय भी किया करती थीं ताकि पढ़ाई का ज्यादा स्ट्रेस न हो. उन्होंने कहा कि कोई भी काम करें तो उसे मन लगाकर करना चाहिए इसलिए वह पढ़ाई पर फोकस करने के साथ ही दूसरी एक्टिविटी में भी ध्यान दिया करती हैं.

shivani rawat 10th topper, kotdwar, शिवानी के पिता नागेन्द्र सिंह रावत एक पूर्व सैनिक हैं जबकि मां गृहणी हैं.

शिवानी के पिता नागेन्द्र सिंह रावत एक पूर्व सैनिक हैं जबकि मां गृहणी हैं.वह कहती हैं कि उनका सपना आईआईटी जॉयन करना है. इस सफलता के बाद अब वह और अधिक मेहनत करेंगीं. शिवानी की सफलता से उत्साहित विद्यालय के प्रिंसिपल गणेश चंद्र ध्यानी ने शिवानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवानी बेहद होनहार छात्रा है और उन्हें उससे ऐसे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद थी.



[ad_2]

Source