[ad_1]

पुलिस ने दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एसएसपी अभिषेक दीक्षित (SSP Abhishek Dixit) के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश अबू ऐश पर कानपुर नगर पुलिस ने दस हजार और प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन (Operation clear) लगातार जारी है. इसी के तहत मंगलवार को अहले सुबह सोरांव थाना (Soraon police station) क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सोरांव थाना क्षेत्र में मंगलवार अहले सुबह three बजकर 45 मिनट पर पुलिस और एसओजी की टीम की फाफामऊ के लोशन पुलिया पर बाइक से भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़ (Encounter) हो गई. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है. गोली लगने से बाइक सवार बदमाश बाइक समेत गिर पड़े. जिसके बाद घायल बदमाशों अबू ऐश और मोहम्मद जुनेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. एसएसपी अभिषेक दीक्षित के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश अबू ऐश पर कानपुर नगर पुलिस ने दस हजार और प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. जबकि दूसरे बदमाश मोहम्मद जुनेद पर छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस ने 25 हजार और प्रयागराज पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है.

बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बदमाशों के कब्जे से बरामद‌ किया है. एसएसपी के मुताबिक, मऊ आइमा थाने में दर्ज दो मुकदमों में दोनों बदमाश वांछित चल रहे थे. मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ थाना मऊ आइमा में मुकदमा अपराध संख्या 580 /19 धारा 392 आईपीसी और मुकदमा अपराध संख्या 598 /19 धारा 394 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद जुनेद पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मदएपुर थाना मांधाता प्रतापगढ़ और  अभियुक्त आबू ऐश पुत्र जावेद रूदापुर थाना सोरांव का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई कर रही है. इस मुठभेड़ को प्रभारी निरीक्षक सोरांव, चौकी प्रभारी फाफामऊ राकेश सिंह,  प्रभारी निरीक्षक मऊ आइमा और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है.



[ad_2]

Source