[ad_1]

मंगलवार शाम 4.00 बजे तक 1432 नये कोरोना मरीज (Corona affected person) मिलने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18853 पहुंच गई.

पटना. बिहार में एक बार फिर कोरोना का महाविस्फोट हुआ है और एक साथ 1432 मरीज मिले हैं. इसके साथ ही एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड भी टूट गया है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18853 पहुंच गया है. आज कोरोनावायरस सबसे ज्यादा 162 मरीज पटना में मिले हैं. इसके बाद पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114, नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61 पॉजिटिव मरीज पाए गए. वहीं,  सीवान में 55, पश्चिमी चंपारण में 58, मुजफ्फरपुर में 54, समस्तीपुर में 22, गया में 50 मरीज पॉजिटिव पाए गए. जबकि खगड़िया में 43, सारण में 37, मुंगेर में 48 और  मधुबनी में 35 मरीज संक्रमित मिले हैं. अब तक का 1 दिन का सारा रिकॉर्ड टूट गया.

बता दें कि राजधानी पटना में आज कोरोनावायरस से संक्रमित 162 मरीज मिलने के साथ ही जिले में जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2281 हो गई. हालांकि इनमें से 1167 मरीज अबतक स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि 1096 केस अब भी एक्टिव हैं. वहीं अबतक कुल 18 लोगों की मौत हुई है.

बता दें कि राज्य में सैम्पल जांच की क्षमता बढ़कर10 हजार के पार हो गई है. 24 घंटे में कुल 10018 सैम्पल की जांच हुई है. बिहार में 18853 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अबतक कुल 13019 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में को कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 5690 है. हालांकि रिकवरी रेट में भारी गिरावट हो गई है. अब ये घटकर 69.06 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बढ़ते दायरे के बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. आला अधिकारियों संग मीटिंग के बाद नीतीश सरकार ने बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन (Lockdown) करने का फैसला किया है. कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है. जिसके बाद अब बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन रहेगा. हालांकि इस दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी.

आला अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया फैसला

बिहार सरकार ने यह फैसला मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद लिया. फैसले से पहले  मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सभी जिलोंं के सिविल सर्जन भी उपस्थित रहे. लॉकडाउन लागू किए जाने की जानकारी डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी.



[ad_2]

Source