[ad_1]

अब जब बिहार बीजेपी (Bihar BJP) के 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं तो ऐसे में सवाल उठता है कि ये लोग पिछले 7 दिन में किन-किन लोगों से मिले हैं.

पटना. बिहार बीजेपी मुख्यालय में आज कोरोना वायरस (Coronavirus) विस्फोट हुआ. बीजेपी के 75 नेता कोरोना संक्रमित (Corona contaminated) पाए गए. सोमवार को सभी नेताओं का सैंपल कलेक्ट किया गया था और जब आज सब की रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाली थी. 100 में 75 नेता कोरोना पॉजिटिव (Corona constructive) पाए गए. लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. शादी के लड्डू ने कोरोना विस्फोट करा दिया.

सूत्र बताते हैं कि, बिहार बीजेपी के एक नेता की शादी की सालगिरह eight जुलाई को थी. सभी नेताओं ने उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी और मिठाई खाने की अपेक्षा की. उक्त नेता ने आनन-फानन में लड्डू मंगवाया और अपने हाथों से सभी नेताओं को खिलाने लगे. सभी में एक बार फिर से उन्हें शादी की बधाई दी. लेकिन अगले ही दिन जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो वे संक्रमित पाए गए. अब सभी नेता इस बात को लेकर दहशत में हैं कि कहीं इस शादी के लड्डू के कारण तो कोरोना का संक्रमण तो नहीं फैला.

संक्रमित नेता बैठक में हुआ था शामिल

बता दें कि eight जुलाई को ही बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने क्षेत्रीय बैठक बुलाई थी. इस क्षेत्रीय बैठक में महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक संजय राम पहुंचे थे. संजय राम की तबीयत लगातार खराब चल रही थी. वह इस बैठक में शामिल तो हुए ही साथ ही घूम-घूम कर बीजेपी कार्यालय में सभी नेताओं से मिले भी. अगले ही दिन जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो वह भी पॉजिटिव पाए गए. उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई कि पटना एम्स में उनको भर्ती कराया गया. अब बीजेपी के नेता इस बात से भी दहशत में है कि कहीं संजय राम ने तो उन्हें संक्रमित नहीं कर दिया.भूपेंद्र यादव ले रहे थे क्षेत्रीय बैठक

बीजेपी कार्यालय में लगातार वर्चुअल रैली और क्षेत्रीय बैठक चल रही थी. क्षेत्रीय बैठक बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ले रहे थे. इस बैठक में अलग-अलग जिलों के जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधायक, पूर्व विधायक, सहित जिला के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे थे. भूपेंद्र यादव ने लगातार क्रमवार तरीके से सभी  जिलों की बैठक की. अब जब 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं तो ऐसे में सवाल उठता है कि यह 75 संक्रमित लोग पिछले 7 दिन में किन-किन लोगों से मिले हैं. फिलहाल बीजेपी ऑफिस को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.



[ad_2]

Source