[ad_1]

बिहार सरकार ने ही 16 से 31 जुलाई तक का लॉकडाउन (Lockdown) घोषित कर दिया है. इस दौरान लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया गया है.

लखीसराय. जिले मे कोरोना संक्रमण (Corona an infection) काफी तेजी से सरकारी दफ्तर से लेकर शहरी एवं ग्रामीण इलाके में दस्तक दे रही है. डीएम के अंगरक्षक, वाहन चालक, कार्यालय परिचारी, अनुसेवक से लेकर सरकारी आवास की सुरक्षा ड्यूटी मे तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव (Corona optimistic) होने के बाद मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों मे हड़कंप मचा है. खासकर डीएम के समाहरणालय स्थित कार्यालय और गोपनीय कार्यालय के कर्मियों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है. जिले में अब तक 260 कोरोना पॉजिटिव केस हैं जिसमें 150 लोग स्वस्थ हुए हैं. दो दिनों में जिले मे 61 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

लापरवाही पड़ेगी भारी
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने जिले मे 13 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया था. अब तो बिहार सरकार ने ही 16 से 31 जुलाई तक का लॉकडाउन घोषित कर दिया है. इस दौरान लोगों को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया गया है. बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुए हैं.

लॉकडाउन में सख्ती हालांकि लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने को लेकर एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव मोहन सहाय कबैया पुलिस जवानों के साथ सड़क पर उतरे और लॉकडाउन उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई भी की. इस दौरान दो दुकानों को सील किया गया. साथ ही बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया.

क्या कहते हैं एसडीओ
एसडीओ मुरली प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी, दोनों इलाके में कोरोना तेजी से पांव पसारता जा रहा है. हालांकि कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं इसलिए जिलेवासियों से अपील करते हुए लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करने का अपील की जा रही है. बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें, मास्क का प्रयोग अवश्य करें.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन आत्मानंद कुमार ने बताया कि कोरोना  से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को तेतरहाट स्थित आइसोलेशन सेंटर मे रखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम हर मरीज का ख्याल रख रही है. लोग लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें तभी कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकेगा.



[ad_2]

Source